फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी से कार चुराकर भागवी पहुंचा युवक, पेट्रोल भरवाने के लिए निकला तो पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेवाड़ी के बावल से कार चोरी कर अपने गांव पहुंचा भागवी निवासी एक युवक पेट्रोल भरवाने का प्रयास करने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कंहेटी-मोरवाला रोड पर नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी अलग-अलग धाराओं के तहत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागवी निवासी संदीप उर्फ मोलड ने हाल ही में एक अल्टो चुराई है और वह कुछ देर बाद भागवी से कंहेटी होते हुए मोरवाला पहुंचेगा। इस आधार पर पुलिस टीम ने कंहेटी-मोरवाला रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को कंहेटी की तरफ से सफेद अल्टो आती नजर आई। अॅल्टो को रुकवाकर पुलिस ने चालक से दस्तावेज मांगे तो वो गुमराह करने लगा। पुलिस टीम ने जब उससे सख्ताई से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह कार उसने 28 दिसंबर को बावल से चोरी की है। इसके बाद रेवाड़ी पुलिस से संपर्क किया गया तो आरोपी से बरामद कार की वहां एफआईआर दर्ज मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेट्रोल भरवाने के लिए मोरवाला जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज हैं ये आठ मामले
1- 10 जनवरी 2010 को झज्जर थाने में धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज हुआ।
2- 30 मार्च 2015 को दादरी सदर थाने में धारा 457, 380, 365 और 171 के तहत केस दर्ज हुआ
3- दो मई 2015 को सदर थाने में धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज हुआ।
4- बौंदकलां थाने में 26 जून 2015 को धारा 392 और 394 के तहत केस दर्ज हुआ
5- 2 मई 2015 को दादरी सदर थाने में धारा 379 और 411 के तहत केस दर्ज किया गया।
6- 17 मार्च 2015 को सांपला थाने में धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
7- 28 मार्च 2015 को भिवानी सदर थाने में धारा 379 के तहत केस दर्ज हुआ।
8- 13 जनवरी 2016 को बौंदकलां थाने में धारा 283, 160 और 34 के तहत केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें