फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में अब जगमग योजना के कार्य ने पकड़ी गति, सभी 167 गांव जुड़ेंगे योजना से

Fri, 13 Feb 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के रेलवे रोड स्थित कार्यालय परिसर में बना पावर सब स्टेशन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में जगमग योजना के तहत अब काम ने गति पकड़ ली है। बीच-बीच मेंं एजेंसी की ओर से काम बंद कर दिए जाने पर उसे ब्लैक लिस्ट करने पर भी विचार करना पड़ा था। जिले के खंड बाढड़ा में पांच से ज्यादा फीडर का काम पूरा हो चुका है। शेष फीडर का काम प्रगति पर है। इसी प्रकार झोझू कलां ब्लॉक में 64 फीडर हैं, जिनमें काम धीमी गति से चला है। दादरी डिविजन में भी काम थोड़ा ही बाकी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का तर्क है कि कई बार ग्रामीण भी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। कोई व्यक्ति पोल व ट्रांसफार्मर लगाने से मना कर देता है तो कहीं तार लगाने में बाधाएं आ रही हैं। पुराने शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बिजली निगम की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की योजना है। इस योजना के तहत बिजली निगम की शहर और गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की योजना है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने और आउटपुट बढि़या मिलने पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। गांवों में इस समय 16 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली निगम लाइन लॉस को कम करने की दिशा में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सजगता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक चेकिंग की जा रही है। बिजली चोरों पर मोटा जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लाइन लॉस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सभी गांवों को जोड़ा जा रहा है योजना से
बिजली निगम म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से पूरे जिले को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी 167 ग्राम पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत केबल और पोल लगाए जाने का काम पूरा हो गया है। गांवों में कुंडी लगाकर सीधे तौर पर बिजली की चोरी होती रही है। इससे लाइन लॉस ज्यादा बढ़ जाता है। इस वजह से निगम को काफी घाटा झेलना पड़ता है। गांवों में अधिकतर संख्या में जयपुर वाले काले रंगे के पुरानी तकनीक के मीटर भी लगे हुए हैं। यह मीटर खपत के अनुरूप औसत रीडिंग नहीं दे रहे हैं। मौजूदा नई तकनीक के मीटर से यह काले मीटर निश्चित अनुपात में रीडिंग नहीं दे पाते, जिससे बिल औसत काफी कम होती है और निगम को नुकसान होता है।
वर्जन :
बाढड़ा ब्लॉक में जगमग योजना का काम प्रगति पर है। निगम प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाएगा। इससे लोगों को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। - एसडीओ राम सिंह, बिजली निगम, बाढड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें