फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिनभर साफ रहा मौसम, एक डिगी लुढ़का न्यूनतम तापमान

Tue, 09 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को दिनभर मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा है। वातावरण में नमी की मात्रा 60 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान साफ बना रहा। दिन में धूप खिली। हवा का दबाव कम होने से थोड़ी उमस भी बनी रही। अब मानसून की विदाई का समय आ गया है। 20 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई मानी जा रही है। इस बार खासी बारिश होने से जहां नुकसान हुआ है वहां भूमिगत जलस्तर में सुधार आने पर फायदा भी होने वाला है। इस समय किसान बाजरा की अगेती फसल की कटाई कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें