चरखी दादरी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की एक विशेष टीम ने दादरी के सिविल अस्पताल पहुंची। टीम ने मातृ-शिशु अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा दवाओं के स्टॉक, रिकॉर्ड संधारण और विभिन्न बीमारियों से जुड़े आंकड़ों की जांच की।
इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन का आकलन करना था। निरीक्षण दल का नेतृत्व डॉ. ज्योइता ने किया। इस दौरान डॉ. कमल और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। टीम ने दवाओं से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। फार्मासिस्ट से उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली गई और रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। संबंधित दस्तावेज के फोटो भी लिए गए। इसके बाद टीम ने ब्लड बैंक पहुंचकर वहां के अभिलेखों की पड़ताल की।