बाढड़ा। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने पंचायत समिति की वार्ड 10 से नवनिर्वाचित सदस्य पिंकी बाई को पद के अनुरूप कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय (बीडीपीओ) में आयोजित समारोह में गांव बाढड़ा, हंसावास खुर्द और डालावास की महिला सरपंच को भी शपथ दिलाई गई।
एसडीएम ने कहा कि पंचायतीराज जनसेवा का पहला पायदान है। प्रत्येक व्यक्ति को ग्राम पंचायत, पंचायत, जिला परिषद से जुड़कर ग्रामीण विकास योजनाओं को क्रियान्वित करना चाहिए। बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ मनोज कुमार ने शपथ दिलाई।
इनमें गांव डालावास की सरपंच सुमन, गांव खोरड़ा से पंच सरोज, किष्किंधा पंच मन्नू, कारी धारणी से पंच नेहा, हंसावास खुर्द से सरपंच सत्यपाल, पंच जयवीर सिंह, रेखा, अशोक, रजवती, आशीष कुमार, प्रियंका, संजीत कुमार, अन्नू, सोनू कुमार, सरपंच सरोजना देवी, पंच श्रीचंद, कविता, दलबीर, खुसीबाई, सीपी कुमार, कविता देवी, सुरेश कुमार, सुमेश रानी, दीपक, धनपति, अजय कुमार, बबली, दीपक कुमार, धनवंती, हाशिम, प्रियंका, मोनू कुमार, सरोज रानी शामिल रहीं।