चरखी दादरी। क्षेत्र की खाप सांगवान की मंगलवार को दादा सांगू धाम खेड़ी बूरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 दिसंबर को दादा सांगू के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान सांगवान खाप के सचिव नर सिंह सांगवान ने कमेटी सदस्यों को तैयारियों में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिभा सम्मान समारोह का दायरा विस्तृत रखा गया है। इसमें सांगवान खाप क्षेत्र के सभी वर्गों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि वर्ष 2024-25 में हरियाणा बोर्ड या सीबीएसई से 10वीं और 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, वर्ष 2017, 2018 व 2025 में सरकारी संस्थानों से एमबीबीएस, आईआईटी, आईआईएम पास करने वाले, सरकारी विश्वविद्यालयों से स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2017, 2018 एवं 2025 में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा, न्यायिक सेवा में चयनित सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। सेना में कमीशन प्राप्त अधिकारी, एनडीए, सीडीएस, एफ-कैट, एसीसी में चयनित अभ्यर्थी भी सम्मानित होंगे। खेल में पदक विजेताओं व पर्वतारोहियों को भी सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर सूरजभान प्रधान कन्नी झोझूकलां, सुरेंद्र सचिव कन्नी झोझू कलां, पूर्व ब्रिगेडियर सतीश, पूर्व कप्तान जयभगवान, संजय बादल, वीरभान, जयपाल मंदौला, जयपाल खेड़ीबूरा, सुरेश फौजी, महिपाल चरखी, सोनू फतेहगढ़, जीवनराम डोहकी आदि मौजूद रहे।