फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लंबे समय से घर के आगे किया गया कब्जा हटवाकर खाली कराया रास्ता

Fri, 02 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मकान के सामने से कब्जा हटवाकर खाली कराया रास्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। समाधान शिविर के माध्यम से गुढाणा निवासी सतबीर को काफी पुरानी समस्या से निजात मिली है। उनके घर के सामने किए गए कब्जे को उपायुक्त के निर्देश पर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार 1 अक्तूबर को समाधान शिविर में उपायुक्त के समक्ष आकर सतबीर ने बताया था कि उनके घर के आगे से 16.5 फीट का सरकारी रास्ता निकलता है और इसी रास्ते पर उनका मकान लगता है। यह रास्ता झोझू कलां से पिचौपा कलां को जाता है। अभी रास्ते को दोनों तरफ से अवैध कब्जा कर बंद कर दिया गया है।
कब्जा करने वाले पुलिस में लगी उनकी बहनों के आधार पर धमकी देते हैं। ऐसे में इस समस्या का समाधान करवाया जाए इस पर उपायुक्त मनदीप कौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ को आदेश दिए कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और बीडीपीओ दीपक शर्मा द्वारा बिना किसी देरी के रास्ते से अवैध करते हुए हटवा दिए गए हैं। बुजुर्ग सतबीर का इसको लेकर कहना है कि उपायुक्त और बीडीपीओ जैसे अधिकारी सभी जिलों में होने चाहिए जो लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें