फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर परिषद ने तोड़ी झुग्गियां, कांग्रेस नेता डॉ. मनीषा बोलीं- गरीबों के आशियाने उजाड़ना अमानवीय, तोड़फोड़ पर तुरंत रोक लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के भगवान वाल्मीकि नगर, वार्ड-11 में नगर परिषद द्वारा हटवाई जा रही झुग्गी-झोपड़ियों की कार्रवाई पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. मनीषा सांगवान ने विरोध जताया है। उन्होंने इसे संविधान के मूल अधिकारों का उल्लंघन बताया और कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


डॉ. मनीषा ने बताया कि यह बस्ती 1982 से आबाद है और यहां रह रहे सैंकड़ों परिवारों के पास निवास का प्रमाण देने वाले दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से इन गरीब परिवारों को लगातार डराया जा रहा है। नगर परिषद ने हाल ही में बिना किसी लिखित नोटिस के झुग्गियों और पक्के मकानों की फोटो खींचकर तोड़फोड़ की चेतावनी दी। अब तक 100 से 125 झुग्गियां और 4-5 पक्के निर्माण गिराए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार अपने आशियाने बचाने के लिए बार-बार मरम्मत करने को मजबूर हैं। इस प्रकार की कार्रवाई बच्चों की पढ़ाई, परिवारों के मानसिक संतुलन और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। डॉ. मनीषा ने बताया कि इस मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार द्वारा भी गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी परिवार को बेघर न किया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक परिवारों को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें