फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रशासनिक फेरबदल के कारण सार्थक टीम का निरीक्षण स्थगित, टीम के कुछ सदस्यों ने झोझू कलां में जांचीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
दादरी के झोझू कलां सीएचसी का दौरा करते टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की समीक्षा के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सार्थक नामक विशेष टीम गठित की। टीम बुधवार से दादरी के नागरिक अस्पताल सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने वाली थी। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद टीम का दौरा स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर फेरबदल के बाद अब टीम नवनियुक्त एसीएस को रिपोर्ट करेगी, और फिर निरीक्षण के लिए नए निर्देश प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

झोझू कलां सीएचसी का किया दौरा
बुधवार से दादरी में निरीक्षण के चलते सार्थक टीम के कुछ सदस्य मंगलवार को ही दादरी पहुंच गए। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को कस्बा झोझू कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। टीम द्वारा वहां वार्डों व अन्य कक्षों का दौरा किया गया। हालांकि कोई बड़ी खामी नहीं मिली लेकिन छोटी-मोटी खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं दिखीं दुरुस्त
सार्थक टीम में करीब 18 से 20 सदस्य शामिल होते हैं। टीम के सदस्यों द्वारा अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। स्वास्थ्यकर्मी ड्रेस, नेम प्लेट के साथ नजर आए। दादरी के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि सार्थक टीम को बुधवार से जिले में निरीक्षण करना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते फिलहाल निरीक्षण स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें