फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद ने विदेश मंत्री काे लिखा पत्र, शव भारत लाने में परिवार को मिले सहायता

Sat, 29 Nov 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजय। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाढड़ा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव जगराम बास निवासी विजय कुमार हत्या प्रकरण में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई अमल में लाने की अपील की है।
विज्ञापन

सांसद ने विदेश मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह के पुत्र विजय कुमार की हत्या की गई है। वे इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में पढ़ रहे थे। परिजन शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद चाहते हैं। विदेशी प्रक्रियाओं की मुश्किलों, कानूनी जरूरतों, दस्तावेजों और पैसे की दिक्कतों के कारण, परिवार के लिए यह काम खुद से करना मुमकिन नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय उच्चायोग को यूनाइटेड किंगडम में मदद के लिए आदेश देकर मृतक विजय कुमार के शव को जल्द भारत वापस लाने में पूरी मदद करें।
गाड़ी में मौजूद युवक हिरासत में लिए, जांच जारी:
सोमवार को बर्मिंघम शहर की यूनिवर्सिटी से वापस लौटते समय विजय ने चार से पांच भारतीय युवकों को लिफ्ट दी जिसके बाद उनकी हत्या होने की सूचना मिली। इंग्लैंड पुलिस ने गाड़ी के पासपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर मृतक विजय के भाई रवि फौजी से मोबाइल संपर्क किया और उनको सारी स्थिति से अवगत करवाया। घटना के समय मृतक विजय की गाड़ी में मौजूद चार-पांच युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाई बोले-न्याय की उम्मीद
मृतक के भाई रवि ने बताया कि वह लगातार इंग्लैंड पुलिस के संपर्क में हैं और उनके जीजा भी मौजूद हैं, इसलिए अब उनको न्याय की उम्मीद है। इंग्लैंड विदेश विभाग ने भारत सरकार से जानकारी लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही शव भेजने का संदेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें