फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने समुद्र तल से 9,500 फुट की ऊंचाई पर किया योग

Fri, 21 Jun 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के पर्वतारोही दल ने पहाड़ों की वादियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन किए। योग दिवस पर दल समुद्र तल से 9,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित देवबन नामक स्थान पर इस दल ने योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
विज्ञापन

जिले के पंद्रह लोगों का ये दल हर साल जून माह में पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए जाता है और वहीं पर योग दिवस के दिन योग करता है। इस बार यह दल 15 जून को दादरी से निकला था और उत्तराखंड के लोहारी गांव से 16 जून ट्रैकिंग शुरू की। इस दौरान दल ने 5 दिनों में पहाड़ों में लगभग 70 किलोमीटर की चढ़ाई की। दल ने सरस्वती ट्रेक, देवबन ट्रेक, मोयला टॉप ट्रेक, बागड़ा फाल, टाइगर फाल आदि ट्रैक पूरे किए।

दल में प्रदीप चाहर, ऋषिपाल पहल, मनजीत चाहर, विकास चाहर, मुकेश कुमार, मुकेश अटेलिया, जयप्रकाश धवन, सुखवीर सिंह, सिकंदर मुंड, राम सरण, कृष्ण डाला, ओम प्रकाश, महेंद्र, वीरेंद्र सहरावत और प्रवीन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें