फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में मेन एक्स-रे मशीन खराब, पोर्टेबल मशीन से चलाया काम

Sat, 20 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए लगाई गई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल की मुख्य एक्स-रे मशीन शुक्रवार सुबह अचानक खराब हो गई। मशीन खराब होने से मरीजों को एक्स-रे के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसके बाद रेडियोग्राफर ने मरीजों के एक्स-रे के लिए पोर्टेबल मशीन का प्रयोग किया, लेकिन पोर्टेबल मशीन केवल सामान्य एक्स-रे करने में ही सक्षम है। ऐसे में रीढ़ आदि के एक्स-रे के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इंजीनियर को मशीन में खामी के बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक एक्स-रे मशीन से आई तेज आवाज के साथ ही मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इससे पहले यहां नियुक्त रेडियोग्राफर की ओर से 30 मरीजों के एक्स-रे किए जा चुके थे। मशीन के खराब होने के बाद रेडियोग्राफर ने सामान्य मरीजों के एक्स-रे पोर्टेबल मशीन से किए। वहीं रीढ़ आदि के एक्स-रे के लिए मरीजों को दोबारा आने के लिए कहा गया।
गौरतलब है कि दादरी के नागरिक अस्पताल में करीब छह महीने पहले भी एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उस दौरान इंजीनियर ने पहुंच मशीन के खराब हुए उपकरणों को बदल कर दुरुस्त किया था। अब एक्सपोजर में खराबी के कारण एक्स-रे मशीन को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रतिदिन करीब 250 होते हैं एक्स-रे
नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति होने के बाद एक्स-रे करवाने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा एमएलसी और छाती से संबंधित मरीजों के भी कई बार एक्स-रे करवाने की जरूरत पड़ती है। नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 250 एक्स-रे होते हैं। हालांकि एक्स-रे सुविधा सुचारू रखने के लिए नागरिक अस्पताल में पोर्टेबल मशीन भी है। सामान्य तौर पर मुख्य मशीन के खराब होने पर पोर्टेबल मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्षमता कम होने के कारण पोर्टेबल मशीन से रीढ़, कूल्हे आदि के एक्स-रे नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें