फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली की पहाड़ियों का लाभ ही लाभ : मंत्री श्याम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में रखी गई कुल 14 में से छह शिकायतों का समाधान किया गया।
विज्ञापन


बैठक में गांव ढाणी फोगाट निवासी नवीन कुमार की शिकायत पर मंत्री ने दादरी एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी के निर्देश दिए। गांव अचीना निवासी बिरेंद्र की शिकायत पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को एक सप्ताह में समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों का लाभ ही लाभ है। पहाड़ नहीं रहेंगे तो वह क्षेत्र रेगिस्तान बन जाएगा। अरावली की पहाड़ियां जीवन रेखा हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय में फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल, एसपी अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. वीरेंद्र सिंह, एसडीएम आशीष सांगवान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें