चरखी दादरी। मानकावास राजकीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक विद्यानंद (53) ने सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने विद्यानंद के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि विद्यानंद मूलरूप से चंदेनी गांव के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ दादरी के वार्ड-19 में रह रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने घर पर सीढ़ी की रेलिंग पर डिश केबल से फंदा लगाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद