फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन देने के लिए कृतसंकल्प

Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
तिरंगे को सलामी देतीं सांसद रेखा शर्मा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय नई अनाज मंडी परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन देने के लिए कृतसंकल्प है। तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई।
सांसद ने कहा कि आज हमारे सामने एक बड़ी चुनौती नशे की भी है। नशा हमारी युवा शक्ति, परिवारों और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से देशभर में 28,000 से अधिक स्थानों पर करोड़ों की संख्या में युवाओं ने नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दादरी का यह क्षेत्र वीरों, जवानों, किसानों और खिलाड़ियों की धरती है। यहां के युवाओं ने खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें