सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा को सम्मानित करते हुए सांसद रेखा शर्मा।
चरखी दादरी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित नागरिकों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने जिला परिषद अध्यक्ष मनदीप डालावास, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सोहनलाल, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, आयुष विभाग से डाॅ. परमील कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. पूनम, कुश्ती खिलाड़ी रचना परमार, बॉक्सिंग खिलाड़ी अंशिका व वंशिका, परिवहन विभाग से दीप कुमार, पुलिस विभाग एसआई प्रोमिला, एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल हरिओम को सम्मानित किया।
साथ ही ईएएसआई विजेंद, एसआईआर के बेहतरीन कार्य के लिए पीजीटी रमन श्योराण, जेबीटी सोमवीर, पीजीटी सुखजिंदर, टीजीटी मुकेश कुमार, शिक्षा विभाग से पीजीटी विजय कुमार, पशुपालन विभाग से दिनेश कुमार, उपायुक्त कार्यालय से महेंद्र कुमार, दसवीं की छात्रा रौनक, 12वीं के छात्र शुभम, सामाजिक कार्यों के लिए वृंदा कलहेर व प्रियंका प्रजापति और सिंचाई विभाग से सत्येंद्र कुमार को सम्मानित किया।