फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फानों में लगी आग खेत से खोखे तक पहुंची

विज्ञापन
आग लगने के बाद कांहड़ा गांव में मौके पर पहुंची पुलिस टीम। 
विज्ञापन
झोझूकलां/कादमा। गांव कांहड़ा के खेत के फानों में लगी आग फैलकर एक लोहे के खोखा तक पहुंच गई। आग से खोखा जल गया और इससे मालिक को काफी नुकसान हुआ। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव कांहड़ा में गेहूं निकालने के बाद पशु चारा बनाने के लिए फाने छोड़े गए थे, जिनमें बुधवार दो पहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर आदि से जुताई कर आग को फैलने से रोका। इस दौरान खेत के समीप नरेंद्र के सब्जी के खोखा में आग लग गई। आग लगने से दुकान में फल, सब्जी खराब होने अलावा वजन करने के लिए रखा गया कांटा, तख्त, कैरेट व अन्य सामान जल गया।

इससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें