फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेटे के लिए बहु लाने की तैयारी कर रहा था परिवार, अब एक सप्ताह से शव का कर रहा इंतजार

Tue, 02 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव जगराम बास में घर पर शोक प्रकट करते हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव जगरामबास निवासी व जीएसटी इंस्पेक्टर के पद की नौकरी से वीआरएस लेकर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए विजय का मृत शरीर एक हफ्ते बाद भी परिवार को नहीं मिल पाया है। शव कब तक आएगा। इसके बारे में भी परिजनों को इंग्लैंड से कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में परिवार पर बेटे के खोने का पहाड़ तो टूटा ही है, साथ ही अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं मिलने से परिवार सदमे में हैं। विजय के बड़े भाई सैनिक रवि कुमार ने छोटे भाई को याद करते हुए कहा कि उसके भाई के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। परिजन उसकी शादी के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उसके शव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब बेटे के शव को तरसे परिजन
विजय इंग्लैंड से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2026 में भारत लौटना था। उसकी शादी के लिए तीन-चार जगह रिश्ते की बातचीत चल रही थी। उसके भारत लौटते ही रिश्ता तय कर शादी करनी थी। मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई विजय कुमार के शव का लंदन में पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है।

विधायक लिख चुके विदेश मंत्री को पत्र
मृतक विजय के बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि दादरी विधायक सुनील सांगवान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को विजय श्योराण के शव को जल्द भारत लाने बारे पत्र लिखा है। विधायक ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि दुख की इस असहनीय घड़ी में उनके साथ हैं। विधायक ने भारत सरकार से जल्द से जल्द मामले में दखल देते हुए दुखी परिवार को हर मुमकिन मदद करने व उनके पार्थिव शरीर को तुरंत भारत वापस लाने में सहयोग की मांग उठाई है।
विज्ञापन


फफक कर रो पड़े पिता
मृतक विजय कुमार के पिता सुरेंद्र सिंह विजय को याद करते ही फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उनसे खर्चे का पैसा जमा करवा लें, लेकिन उनके बेटे के शव को शीघ्र भारत लाकर उन्हें सौंपे दें। वह अपने लाडले के शव का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज अनुसार अपने हाथों से कर सकें।

न नेता, न कोई अधिकारी कर रहा मदद
मृतक विजय के पिता पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक न तो किसी नेता ने आकर उनका हाल जाना है और न ही किसी भी अधिकारी का मदद के लिए फोन आया है। उन्होंने प्रशासन व स्थानीय नेताओं से मदद की गुहार लगाई है ताकि अपने बेटे का शव भारत ला सकें और हिंदू रीति रिवाज के तहत अंतिम संस्कार कर सकें।

पंजाब, हरियाणा, यूपी के निवासी हैं आरोपी
मृतक विजय के बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि उसकी बहन व जीजा वहां रहते है, वो घटना स्थल से करीब 350 किलोमीटर दूर है, फिर भी वे कुछ थोड़ी बहुत जानकारी दे रहे हैं। पुलिस ने तो बस इतना बताया है कि 25 दिसंबर की सुबह चार बजे विजय का शव उनकी कार के पास मिला है और पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। भाई के दोस्त ने अनुसार आरोपी युवक पंजाब, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, यूपी से हैं, लेकिन वहां कि पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है।

कोर्स करने इंग्लैंड गया था विजय
भाई रवि ने बताया कि विजय इसी साल 25 फरवरी को एमबीए मैनेजमेंट के कोर्स के लिए इंग्लैंड गया था और मार्च में वापस आना था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। परिवार उसकी शादी के लिए बातचीत चला रहा था, अब परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें