फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभाओं में तिरंगे के प्रति दिखाई दिया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसके तहत तिरंगे झंडे वितरित किए गए। ग्रामीणों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जोश नजर आया। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के मार्गदर्शन में दादरी खंड की ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशन लाल श्योराण ने बताया कि गांव अटेलाकलां, सांतोर, सरूपगढ़, बिरही, बरसाना आदि गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

बीडीपीओ रोशनलाल ने बताया कि हर तिरंगा अभियान के प्रति ग्रामवासियों में काफी जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में बताया गया कि दादरी जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकास राणा, रामनिवास, लोकेश, दर्शन, सुशांत, संजीव, हवा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें