चरखी दादरी। दादरी जिला एक बार फिर से पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनने जा रहा है। जिले को एक और उपलब्धि प्राप्त होने वाली है। जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत किया जा रहा मकान सूचीकरण का कार्य पूरे प्रदेश में दादरी जिले में सबसे पहले पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तक 46.42 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जिला जनगणना के कार्य में सबसे आगे है। जनगणना के अच्छे कार्य के लिए मुख्य सचिव भी सराहना कर चुके हैं।
इसको लेकर मुख्य जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने कहा कि जनगणना कार्य के पहले चरण की अच्छी प्रगति संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
जनगणना की घोषणा के बाद से ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के दौरान सभी बारीकियों को सही प्रकार से समझा और इसके चलते जिले में जनगणना के कार्य के दौरान अभी तक कोई परेशानी सामने नहीं आई है।