फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कांग्रेसियों ने ऊंट गाड़ी पर बाइक रखकर बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ऊंट गाड़ी पर बाइक रखकर शहर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील की अगुवाई में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, दूध सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों, एचपीएससी की मनमानी तथा नीट पेपर लीक के विरोध में मंगलवार को ऊंट गाड़ी पर बाइक रखकर स्थानीय रोज गार्डन से लघु सचिवालय तक रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीटीएम सुभाष चंद्र को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्थानीय रोज गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। आज गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई की मार से पूरी तरह परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है और दूसरी ओर लोक सेवा आयोग अपनी मनमानी करने में लगी हुई है। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है तथा योग्य युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम कम किए जाएं, लोक सेवा आयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान, संगठन महासचिव आनंद सिंह बीजारनिया, कोषाध्यक्ष सुनील दुरेजा, उपाध्यक्ष सुमित डूडीवाला, प्रीतम चेयरमैन, रणवीर फौजी, युवा जिला अध्यक्ष दीपक सांगवान, इंटक जिला अध्यक्ष मनीराम छपार, कार्यालय सचिव रामनिवास पिचोपा, जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर जसबीर बॉक्सर आदि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें