समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रशासन की बेहतरीन कार्यशैली से जिला समाधान शिविर की शिकायतों के निवारण में पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में आई कुल 3869 शिकायतों में से 3122 का समाधान किया जा चुका है व 184 शिकायतों पर कार्यवाही जारी है। कोर्ट केस आदि से संबंधित 563 समस्याओं का रिजेक्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में जिला व उपमंडल स्तर पर बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा है। करीब 95 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमे जिला मुख्यालय पर डीसी और उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम की ओर से नागरिकों की बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, अतिक्रमण हटवाने, पुलिस सहायता दिलवाने, सरकार की ओर से पेंशन या सहायता राशि आदि से संबंधित समस्याएं सुनी जाती हैं। जिले में उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल की ओर से नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।