फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे से दूरी, जीवन से दोस्ती का संदेश लेकर छह गांवों में पहुंची जिला पुलिस

Wed, 08 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिला पुलिस लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में मंगलवार को थाना सदर, यातायात पुलिस, पुलिस चौकी इमलोटा और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने छह गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रभारी थाना सदर उप निरीक्षक सतबीर सिंह, यातायात थाना प्रभारी ओम सिंह, पुलिस चौकी इमलोटा के सहायक उप निरीक्षक अमित और एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक उप निरीक्षक राहुल फोगाट ने गांव इमलोटा, बिगोवा, लोहरवाड़ा, समसपुर और मोरवाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों और गण्यमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन और उनका अवैध कारोबार कानूनन गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ पूरी गंभीरता से अभियान चला रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या सेवन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ताकि आमजन बिना किसी डर के पुलिस का सहयोग कर सकें।

पुलिस टीम ने हरियाणा सरकार की मानस हेल्पलाइन की जानकारी भी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति या उनके परिजन हेल्पलाइन के माध्यम से निःशुल्क परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और पुनर्वास सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और युवाओं ने जिला पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें