फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर की शिकायतों पर कार्रवाई के मामले में 15वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा जिला

Fri, 03 Apr 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतें उपायुक्त।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। समाधान शिविर लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल शिकायतों को लेकर काफी संजीदा रहते हैं और उसी का नतीजा है कि पिछले लगभग छह महीनों में दादरी जिला 15वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर जिला मुख्यालय और बाढड़ा में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। जहां पर उपायुक्त स्वयं लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उनके साथ सभी विभागों के आला अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। इससे लोगों की शिकायतों का समाधान एक ही छत के नीचे हो जाता है। लोगों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं रहती है।

वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें। नागरिकों की बिजली, पानी और सीवरेज आदि संबंधित समस्याओं का समाधान करना ही अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर गौर से समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे बैठकर निदान करना है जिससे आम लोगों को अन्य कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें