फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव जनता महाविद्यालय में आज, विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से एक नवंबर को मनाए जा रहे 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिले में भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी टीमों की सूचना पहले से देनी होगी।
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह का आयोजन जनता कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत रहेगा, जिसमें जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा दिवस पर आयोजित राज्य एवं जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सवों का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के बीच समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें