फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहलवान सुजीत ने बढ़ाया मान, विधायक, एसपी व खाप प्रतिनिधियों ने किया सम्मान

विज्ञापन
पहलवान सुजीत को सम्मानित करते विधायक और अन्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हाल ही में सर्बिया में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में गांव इमलोटा निवासी पहलवान सुजीत कलकल ने स्वर्ण पदक जीता है। शुक्रवार को पदक विजेता के घर लौटने पर सुजीत कलकल को गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुनील सांगवान, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा व खाप प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव इमलोटा निवासी पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। सुजीत कलकल ने विश्व मंच पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान खींचा। एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि सुजीत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। ग्रामीण स्तर पर ऐसी सफलताएं खेल के विकास की संभावनाओं को और मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा पहलवान सुजीत की जीत से साबित होता है कि सही मार्गदर्शन और लगन से विश्व स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग भी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें