फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गली से जा रही महिला पर फेंका पानी, विरोध करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव गुडाना में गली से जा रही एक महिला पर एक व्यक्ति ने पानी फेंक दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने दंपती के साथ मारपीट भी की। घायल दंपती के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में अश्वनी कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। 25 मई को शाम साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी सुष्मिता व मौसी रामप्यारी कचरा डालने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति गली में पाइप से पानी छिड़क रहा था। जब उसकी पत्नी वहां से जाने लगी तो उक्त ने उस पर पानी डाल दिया और गाली-गलौज करने लगा। अश्वनी ने बताया कि बाद में झगड़े का शोर सुनकर वो भी मौके पर पहुंचा। जब उसने उक्त व्यक्ति का विरोध किया तो उसने डंडे से उस पर हमला कर दिया। अब उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला पर कस्सी से किया हमला, मां-बेटे पर केस दर्ज

बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुकमी में पानी भरने को लेकर हुई कहासुनी से खफा एक व्यक्ति ने महिला को कस्सी मारकर घायल कर दिया। घायल महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



घायल सुमन ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी है। 31 मई को अपराह्न तीन बजे वह बाहर नलके पर मोटर लगाकर पानी भर रही थी। इसी दौरान उनकी पड़ोसन व उसका बेटा वहां आए और पानी भरने की पाइप को लेकर एतराज जताया। इसको लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई।

सुमन ने बताया कि थोड़ी देर बाद जब वह प्लॉट में जा रही थी, तो उसी वक्त पीछे से उक्त महिला के बेटे ने कस्सी से उस पर हमला कर दिया। कई बार सिर में वार करने कारण वह बेहोश होकर गली में गिर गई। उसके परिजनों ने उसके गोपी सीएचसी उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे दादरी और फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें