फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: काफिला रुकवाया, मर्सिडीज से नीचे उतरे...और समस्याएं सुनने लगे सीएम

Thu, 24 Jul 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी में काफिला रुकवाकर लोगों की समस्याएं सुनने गाड़ी से नीचे उतरे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। 49 दिन के अंदर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दूसरी बार दादरी जिले में पहुंचे। इस बार का दौरा पहले वाले से बिल्कुल अलग रहा। इस बार मुख्यमंत्री केवल मंच तक सीमित नहीं रहे, बल्कि, अपनी मर्सिडीज से नीचे भी उतरे और लोगों की समस्याएं सुनने के साथ समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस बार उनकी सादगी और विनम्रता के जिलावासी मुरीद हो गए।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद दादरी जिले में ऐसा हुआ है कि दोनों हलकों में सरकार का विधायक है। 24 जुलाई से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 जून को दादरी आए थे। वहीं, जून और जुलाई से पहले वह अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव के माहौल में दादरी आए थे। उस दौरान वह 5 जून को मंच तक सीमित रहे। वहीं, तीसरे दौरे में मुख्यमंत्री का अंदाज बदला नजर आया।
पहले मुख्यमंत्री दादरी और उसके बाद झोझूकलां पहुंचे। दादरी रेस्ट हाउस में कई प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले। इसके बाद झोझूकलां के लिए रवाना हो गए। विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि शहर के रेस्ट हाउस मोड़, प्रजापति मोहल्ला, महाराजा दक्ष प्रजापति चौक, आदर्श धर्मशाला व पंचनद चौक के समीप मुख्यमंत्री काफिला रुकवाकर अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिनंदन स्वीकार करने के साथ समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर लोगों के चेहरों पर काफी खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें