फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कंटेनमेंट जोन से लेकर निजी अस्पतालों की सुविधाओं और मरीजों को थमाए बिलों पर नजर रखेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कोरोना की रोकथाम के लिए जिलास्तर पर आठ विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। इन सभी कमेटियों को मंगलवार से ही कार्य आरंभ करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश के आदेश अनुसार घर पर रहकर अपना इलाज करवा रहे संक्रमितों के निवास स्थान के आसपास कंटेनमेंट जोन बनाने और वहां की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए दादरी एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, उपपुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक बलवंत सिंह और एसएमओ डॉ. अनिता गुलिया की एक कमेटी बनाई है। अस्पतालों में मरीज के लिए बेड की उपलब्धता और गंभीर रोगियों के लिए चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दादरी एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव व डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर की कमेटी बनाई है। जिले में कोरोना के इलाज की मौजूदा सुविधाएं और इनमें विस्तार करने के लिए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर सहित पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। दादरी एमएलआर अस्पताल व नागरिक अस्पताल में कोविड वार्डों का प्रबंधन रखने के लिए नगराधीश अमित मान, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव व एसएमओ डॉ. अनिता गुलिया की कमेटी बनाई है।
ये रखेंगे ऑक्सीजन की स्थिति पर एक नजर
जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगराधीश अमित मान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक बलवंत सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश की कमेटी गठित की गई है। कोविड केयर सेंटर, कोविड वार्डों व गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा सुनिश्चित करवाने के लिए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक बलवंत सिंह दूहन व डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश की कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों के बिलों पर ये अधिकारी करेंगे निगरानी
जिलाधीश के आदेश के मुताबिक कोविड वार्डों, कोविड केयर सेंटर व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को छुट्टी दिलवाने की नीति निर्धारित करने के लिए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नप सचिव प्रशांत पाराशर, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज की कमेटी गठित की है। कोरोना रोगियों के इलाज में निजी अस्पतालों की ओर से बनाए बिलों पर निगरानी रखने के लिए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, सीएमओ कार्यालय के लेखा अधिकारी ईश मेहता व एसएमओ डॉ. अनिता गुलिया की कमेटी बर्नाई है।
एसडीएम ने दिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के आदेश
उपायुक्त कैंप कार्यालय में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने इन सभी कमेटी के सदस्यों की बैठक ली और कहा कि सभी कमेटियां अभी से अपना काम आरंभ कर देंगी। इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, जिससे कि सूचनाओं का आदान प्रदान निरंतर चलता रहे। कोई भी समस्या हमारे सामने आती है, तो मिलकर उसका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें