फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पत्नी को भाभी बुलाने और जातिसूचक शब्द बोलने पर सफाई कर्मचारी ने सरपंच प्रतिनिधि पर दर्ज कराया केस

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। सिरसली में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने सरपंच प्रतिनिधि पर केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने जातिसूचक शब्द बोलने, उसकी पत्नी को दादी की बजाय भाभी बोलने और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में गांव सिरसली निवासी सफाई कर्मचारी राजेंद्र ने बताया कि वो गांव में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात है। आठ माह से उसे सरपंच प्रतिनिधि परेशान कर रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके खिलाफ जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किए जाते है। इतना ही नहीं सरपंच प्रतिनिधि उसकी पत्नी को भाभी भी बुलाता है जबकि नाते में उसकी पत्नी सरपंच प्रतिनिधि की दादी लगती है। बार-बार समझाने पर भी वो बाज नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें