फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में मलेरिया-डेंगू से बचाव को तेज हुआ अभियान, एक-एक घर की हो रही जांच

Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मातृ शिशु अस्पताल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मलेरिया अधिकारी डॉ. सुमन तंवर
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मलेरिया और डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में जिला मलेरिया अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कर्मचारियों को व्यापक स्तर पर सर्वे और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुमन तंवर ने टीम को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करें, रक्त जांच करें और लारवा मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, लोगों को साफ-सफाई और जलभराव से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। स्वास्थ्य विभाग जून माह को मलेरिया रोधक माह के रूप में मना रहा है। इस दौरान 40 कर्मचारियों की विशेष टीम का गठन किया गया है जो शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग, दवा छिड़काव और जागरूकता अभियान चला रही है।
अभी तक विभाग द्वारा 9,48,568 घरों की जांच की गई, जिनमें से 118 घरों में लारवा पाया गया। इनमें 29 घरों को नोटिस जारी किए गए। मलेरिया जांच के लिए 32,823 स्लाइड बनाई गईं, जिनमें एक मरीज पॉजिटिव मिला है। डेंगू की जांच के लिए 115 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें केवल एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया। यह मरीज भिवानी नागरिक अस्पताल में पुष्टि हुआ था।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, विभाग की टीम ने 12,53,831 कंटेनरों की जांच की, जिनमें 120 में लारवा पाया गया। इन स्थानों पर दवा का छिड़काव करवाया गया है। शहर में फॉगिंग और जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी-लार्वा स्प्रे का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें