फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में बीपीएल सूची से कटे 22,508 परिवारों की अब होगी दोबारा जांच

Fri, 31 Jul 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्डधारकों के सत्यापन का अभियान फिर तेज होगा। सरकार ने सूची से बाहर हुए पात्र 22,508 परिवारों के कार्डों की दोबारा जांच का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, करीब सात हजार संदिग्ध बीपीएल कार्डधारकों का एक माह में भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अप्रैल 2025 में दादरी जिले में 98,008 परिवार राशन योजना का लाभ ले रहे थे। परिवार पहचान-पत्र में दर्ज आय विवरण के आधार पर सत्यापन हुआ।
अब यह संख्या घटकर करीब 75,500 रह गई है। कुल 22,508 परिवारों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। उनका राशन फिलहाल बंद है। सरकार इन हटाए गए परिवारों को एक और अवसर देगी। उनके दस्तावेज और वास्तविक स्थिति का दोबारा भौतिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य पात्र परिवारों को योजना का लाभ फिर से दिलाना है। बीपीएल सूची की जांच का मुद्दा पिछले विधानसभा सत्र में उठा था। विपक्ष ने मुफ्त राशन योजना के लाभ को आर्थिक प्रगति के दावों के विपरीत बताया था। अपात्र परिवारों के लाभ लेने और जरूरतमंदों के वंचित रहने का आरोप भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें