फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 84 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर पढ़ेंगे

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी खरीद आदेश के तहत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में 55 इंच की स्मार्ट डिजिटल एलईडी टीवी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के तहत दादरी जिले के 84 सरकारी विद्यालयों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को और अधिक प्रभावी, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इन एलईडी टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, ई-कंटेंट, डिजिटल पाठ्य सामग्री और शैक्षणिक वीडियो के जरिए पढ़ाई का अवसर मिलेगा जिससे शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के तीनों शिक्षा खंडों के चयनित विद्यालयों में आधुनिक एलईडी टीवी स्थापित की जाएंगी। इनमें बाढ़ड़ा खंड के 26 विद्यालय, बौंद कलां खंड के 27 विद्यालय तथा दादरी खंड के 31 विद्यालय शामिल हैं। इस प्रकार जिले के कुल 84 सरकारी विद्यालय इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों को भी मिलेगा आधुनिक संसाधनों का लाभ
डिजिटल एलईडी टीवी लगने के बाद शिक्षकों को भी स्मार्ट क्लास संचालित करने में सुविधा मिलेगी। वे विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई डिजिटल सामग्री का उपयोग कर विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकेंगे। इससे शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और कक्षा में रुचि भी बढ़ेगी।
प्रदेशभर में 2000 एलईडी टीवी की होगी आपूर्ति
विभाग द्वारा जारी खरीद आदेश के अनुसार पूरे हरियाणा में 55 इंच की कुल 2000 स्मार्ट डिजिटल एलईडी टीवी उपलब्ध कराई जाएंगी। आदेश जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर इनकी आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। विभाग ने संबंधित एजेंसी को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यालयों में जल्द से जल्द डिजिटल शिक्षण शुरू हो सके।
स्मार्ट क्लास से पढ़ाई होगी आसान और रोचक
इन डिजिटल एलईडी टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयवार ई-कंटेंट, एनिमेटेड शैक्षणिक वीडियो, डिजिटल पाठ्य सामग्री और अन्य तकनीक आधारित शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा। इससे कक्षा शिक्षण अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण और समझने में आसान बनेगा। विशेष रूप से प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से पढ़ाई कराने में काफी सहायता मिलेगी।

सरकारी विद्यालयों में आधुनिक डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मजबूत होगा और विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों की तरह तकनीक आधारित शिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें