फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 4.10 करोड़ की तीन शहरी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया अधर में

Sun, 08 Jun 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बदहाल पड़ा शहर का स्वर्ण शताब्दी पार्क।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरी विकास कार्य के रफ्तार पकड़ते ही नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण का तबादला हो गया। एक्सईएन का पद खाली रहने से अब तीन शहरी विकास परियोजनाओं की निविदा प्रक्रियाएं अधर में हैं। अब एक्सईएन की तैनाती होने के बाद ही 4.10 करोड़ की इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ सकेगी।
विज्ञापन


पिछले दो माह के अंदर नगर परिषद के अधिकारियों ने शहरी विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार की है। करीब सवा आठ करोड़ के विकास कार्याें में से चार करोड़ के काम प्रगति पर हैं। चार करोड़ से अधिक राशि की तीन बड़ी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करीब 20 दिन पहले इन परियोजनाओं की निविदा आमंत्रित की गई थी। निविदा खोलने की निर्धारित तिथि से पहले ही एक्सईएन सुंदर श्योराण का तबादला हो गया।
एक्सईएन का तबादला होने के कारण शहर के पार्काें का जीर्णोद्धार कराने, पहली ग्रीन बेल्ट यानी हरित पट्टी विकसित करने और आकांक्षी शौचालयों के निर्माण संबंधी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन तीनों परियोजनाओं पर करीब 4.10 करोड़ रुपये लागत आनी है। वहीं, चेयरमैन बक्शीराम सैनी का कहना है कि जल्द ही एक्सईएन की तैनाती हो जाएगी। उसके तुरंत बाद विकास कार्याें की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


4.10 करोड़ की कौन-सी परियोजनाएं लटकीं
1- तीन पार्काें का होना है जीर्णोद्धार
शहर के तीन पार्काें का 2.65 करोड़ से जीर्णोद्धार होना है। दिव्या नगर योजना के तहत तीनों पार्कों की दशा सुधारी जानी है। इनमें रोज गार्डन, स्वर्ण जयंती और दीनदयाल उपाध्याय पार्क शामिल हैं। तीनों पार्काें के जीर्णोद्धार के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है, लेकिन, अब एक्सईएन की तैनाती न होने के कारण निविदा खोलने की प्रक्रिया अधर में है।

2- शहर में बनने हैं 5 आकांक्षी शौचालय
दादरी शहर में नगर परिषद की ओर से पहली बार आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। शहर में करीब 57 लाख से ऐसे 5 शौचालय बनने हैं। इनकी निविदा दो चरणों में आमंत्रित की गई है। आकांक्षी शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित की जा चुकी है। नगर परिषद के अधिकारी निविदा भी आमंत्रित कर चुके हैं। अब एक्सईएन की नियुक्ति के बाद ही यह परियोजना सिरे चढ़ेगी।


3- कॉलेज रोड पर 77.75 लाख से बननी है हरित पट्टी
नगर परिषद की ओर से कॉलेज रोड पर शहर की हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) तैयार कराई जानी है। अधिकारियाें ने इसकी निविदा आमंत्रित कर दी है, लेकिन, अब एक्सईएन न होने के कारण निविदा खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। 77.75 लाख की लागत से 500 मीटर लंबी हरित पट्टी तैयार होनी है। कार्यादेश जारी होने के 7 माह के अंदर एजेंसी को यह काम पूरा करना है।


एक्सईएन का तबादला हो गया है। पार्क जीर्णेाद्धार, हरित पट्टी व आकांक्षी शौचालय के निर्माण की परियोजना की निविदा प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पा रही है। जल्द ही दादरी नगर परिषद में एक्सईएन की तैनाती हो जाएगी। इसके तुरंत बाद तीनों परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें