फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 70 लाख से छह चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का आज खुलेगा टेंडर

Wed, 31 Jul 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी चौक से बेतरकीब ढंग से गुजरते वाहन, जहां ट्रैफिक लाइटें लगनी हैं। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में ट्रैफिक लाइट लगवाने का टेंडर नगर परिषद की ओर से वीरवार को खोला जाएगा। पहले प्रयास में टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई और अब दूसरे प्रयास में ये योजना सिरे चढ़ने की उम्मीद है। पहले टेंडर मंगलवार को खोला जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि वीरवार दोपहर तक टेंडर खोल दिया जाएगा और स्थिति के अनुसार आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रारूप नगर परिषद के अधिकारी तैयार कर चुके हैं, जबकि योजना को निदेशालय भी हरी झंडी दे चुका है। फिलहाल शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं है। इसके चलते एक तरफ यातायात व्यवस्था प्रभावित है, तो दूसरी ओर सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर नगर परिषद ने शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना तैयार की और दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किया है।
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि पहली टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। हालांकि पहले प्रयास में पांच एजेंसियों ने टेंडर लेने में रुचि दिखाते हुए आवेदन किया, लेकिन सभी एजेंसी टेंडर की शर्तें पूरी नहीं कर पाई और इसके चलते पिछले सप्ताह दोबारा से टेंडर आमंत्रित किया गया। आज टेंडर खोलने के दौरान अगर आवेदन करने वाली एजेंसियां शर्तें पूरी करती मिली तो तत्काल आगामी प्रक्रिया अमल में लाकर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन




कट पर ब्लिंकर लगने से कम होंगे हादसे
चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ सभी कट पर ब्लिंकर भी लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को यू-टर्न का पता चल सके और सड़कों पर हादसे भी न हो। शहर की अंदरूनी सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें घायल होने के साथ वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर बड़े हादसे रात के समय हुए हैं।




-इन चौराहों पर लगेंगी लाइट

योजना में नगर परिषद की ओर से शहर के सभी बाहरी प्रवेश बिंदुओं को कवर किया गया है। नगर परिषद की रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक, लाला लाजपतराय चौक, महेंद्रगढ़ चौक और चिड़िया मोड़ पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी।


शहर के 6 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जानी हैं। पहली टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई और अब दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया है। वीरवार दोपहर तक टेंडर खोल दिया जाएगा और स्थिति के अनुसार आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें