फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिलावल गांव में बिजली की चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दो एएलएम घायल

Sat, 24 Feb 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव बिलावल में बिजली की चोरी पकड़ने पहुंची निगम की टीम पर हमला कर दिया। हमले में दो एएलएम चोटिल हुए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेई ने अटेला कलां चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जेई धर्मराम ने बताया कि वह नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी है और हरियाणा बिजली विभाग के अटेला कलां सब डिविजन में जेई है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को वह लाइनमैन संतलाल, एएलएम धर्मेंद्र, नरेंद्र और गौरव के साथ गाड़ी में सवार होकर बिलावल के खेत में बिजली चोरी पकड़ने गया था। जेई ने बताया कि टीम जब पंप हाउस नंबर पांच पर कृष्ण के घर जांच करने पहुंची तो उक्त व्यक्ति कर्मचारियों गाली- गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी घर से डंडा लेकर आया और एएलएम धर्मेंद्र व गौरव से मारपीट की। इसमें दोनों कर्मियों को चोटें आईं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई धर्मराम ने बताया कि आरोपी बिजली चोरी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ सरकारी कार्य में दखल डालने, कर्मियों के साथ मारपीट करने और धमकी देने संबंधी धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें