संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शिक्षा को संस्कृति से जोड़ने के लिए संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित सांस्कृतिक विविधता कार्यशाला में जिले के कई शिक्षकों ने भाग लिया।
राजकीय स्कूल सारंगपुर से अंग्रेजी प्रवक्ता प्रदीप कौशिक, संस्कृत प्रवक्ता बजरंग लाल शास्त्री, राजकीय स्कूल जूई खुर्द से हिंदी प्रवक्ता राजबीर शर्मा व डूडीवाला स्कूल से लीलूराम ने भाग लिया।
राज्य समन्वयक सरिता ने बताया कि 21 से 30 जनवरी तक आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला में हरियाणवी शिक्षकों ने हरियाणवी संस्कृति से रूबरू करवाया।
बजरंग लाल शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदीप कौशिक, लीलू राम व ऋषि राम ने हरियाणा का परिचय कराया। राजबीर शर्मा, ऋषि राम व नरेंद्र शर्मा ने हरियाणवी संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाया। इन शिक्षकों ने गीता पर आधारित गीत, रागनी व भजन प्रस्तुत किए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को संगीत, नृत्य, आर्ट और क्राफ्ट, खिलौने बनाना, बम्बू आर्ट, माइम आदि सिखाए गए।
फोटो- 12 संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित सांस्कृतिक विविधता कार्यशाला में शामिल शिक्षक। स्रोत : स्वयं