फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर के आगे ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध करने पर शिक्षक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। घर के आगे ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध करने पर अचीना निवासी एक शिक्षक का साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिक्षक के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल सुनील दत्त ने बताया कि वह राजकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है। 26 अक्तूबर की रात 8 बजे उसके घर के बाहर एक शख्स ने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। जब उसने चालक को ट्रैक्टर हटाने की बात कही तो वो भड़क गया। इसके बाद उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद उक्त शख्स की पत्नी व बेटा उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस प्रकरण के कुछ देर बाद जब वो फिरनी पर गया तो वहां उस पर हमला कर दिया। हमले में लगी चोटों के कारण उसे बौंदकलां सीएचसी ले जाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें