फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मटका दौड़ में सुशीला, नींबू दौड़ में रेनू रहीं प्रथम

Sun, 19 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मटका दौड़ में भाग लेते हुए महिलाएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में घिकाड़ा रोड स्थित गोयल अस्पताल के सामने खेल मैदान में रविवार को महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दादरी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनीषा सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिता के संयोजक प्रदीप गिल ने बताया कि मटका दौड़ में सुशीला प्रथम स्थान पर रहीं। नींबू दौड़ में रेनू प्रथम, बच्चों की दौड़ में पीयूष प्रथम स्थान पर रहा। रस्साकशी में जयवंती प्रथम और म्यूजिकल चेयर में अन्नू सांगवान ने प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर दिवाली पर्व पर समरसता का संदेश दिया। विजेताओं को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

प्रदीप गिल ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं। बेटियों को शिक्षित करना समाज का पहला कर्तव्य है। यदि बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज प्रगति करेगा। खेलकूद में उनकी भागीदारी आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समानता और सशक्तिकरण का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डाॅ. मनीषा सांगवान ने कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विरेंद्र उर्फ पप्पू, पार्षद अजय सांगवान, सुधीर स्वामी, मंजू देवी, जतिन फोगाट, सत्यवान पहल, जयभगवान मस्ताना, कृष्णा धवन, राजकुमार पीटीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें