फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रविवार को भी दादरी के बाजारों में बनी रही रौनक

Sun, 19 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के बाजार में लगी स्टॉल से दीये खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिवाली पर्व से एक दिन पहले रविवार को भी बाजारों में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही और करीब चार करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, सोमवार को भी दीपावली पर्व के अवसर पर जिला के बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। एक अनुमान के अनुसार, दादरी में तीन दिवसीय इस त्योहारी सीजन के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही दादरी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने सोने, चांदी के आभूषण, मूर्तियों के अलावा बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घरेलू साज-सज्जा का सामान, मिट्टी के दीये आदि की खरीदारी की। सराफा बाजार में भी पूरे दिन रौनक बनी रही। इनके अलावा कपड़े, फुटवियर, मिठाई, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
भीड़ से खचा-खच भरे रहे बाजार
शहर के बस स्टैंड रोड, तहसील रोड, मुख्य बाजार, डॉ. आंबेडकर चौक से लेकर रेलवे रोड पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तहसील रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल नजर आ रहा था। दुकानों, स्टॉलों पर ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। बिक्री बढ़ने पर दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन

महिलाओं में बना रहा उत्साह
महिलाओं में भी खरीदारी को लेकर काफी उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। किसी ने नए कपड़े खरीदे तो किसी ने घर की सजावट का सामान। कई जगहों पर महिलाएं दीप, रंगोली व पूजा सामग्री की खरीद करतीं दिखाई दीं। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर रौनक रही।
आज दीपावली पर और बढ़ेगा व्यापार
व्यापारियों, दुकानदारों का कहना है कि सोमवार को दीपावली के दिन भी काफी कारोबार होगा। काफी संख्या में लोग दीपावली के दिन भी सामान की खरीदारी करते हैं। ऐसे में सोमवार को भी शहर के बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
बॉक्स :
इस बार दीपावली के अवसर पर लोगों की खरीद क्षमता पिछले वर्षों की अपेक्षा बेहतर रही है। सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों ने खूब आभूषण खरीदे। वहीं, अन्य उत्पादों पर जीएसटी कम होने के कारण दाम घटने से भी काफी बिक्री हुई है। धनतेरस, छोटी दिवाली और दिवाली पर करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


- रविंद्र सिंह गुप्ता, संरक्षक, दादरी नगर व्यापार मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें