फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नई वैध हुईं कॉलोनियों में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए किया सर्वे

Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वैध हुई कॉलोनी में कच्ची गली।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में पिछले साल वैध हुईं कॉलोनियों मेंं पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के लिए विभाग ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। अब इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जाएगा। जरूरत के अनुसार इन कॉलोनियों में लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

इससे इन कॉलोनियों में करीब 20 हजार की आबादी को फायदा पहुंच सकेगा। विभाग आने वाले गर्मी के मौसम से पहले शहर की पेयजल समस्या का समाधान करने की योजना पर काम कर रहा है।
शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए विभाग ने 115 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रखा है। अब प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है। विभाग जून तक प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत पेयजल आपूर्ति में सुधार एवं भंडारण क्षमता बढ़ानी है। इसी कड़ी में नई पेयजल लाइनें भी बिछाई जानी हैं।
विज्ञापन

जो कॉलोनियां पिछले साल वैध हुई हैं, उनमें सीवर व पेयजल लाइनों की सुविधा नहीं है। इन लोगों को कई सालों से इंतजार था। अब विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। इन कॉलोनियों का सर्वे कर लिया गया है। अब विभाग जल्द ही पाइप लाइन का प्रारूप तैयार करेगा। यहां सीवर व पाइप लाइन साथ बिछाई जाएंगी। लाइन बिछाने पर पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें