फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रीन मीडोज कॉलेज ऑफ एजुकेशन की गवर्निंग बॉडी के प्रधान बने सुरेश सांगवान

Mon, 23 Mar 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कॉलेज की गवर्निंग बॉडी में चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित ग्रीन मीडोज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गवर्निंग बॉडी का चुनाव सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव परिणामों के अनुसार सुरेश सांगवान को प्रधान, सुक्रमपाल को उप-प्रधान, अरविंद सांगवान को महासचिव और योगेंद्र सांगवान को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. करमवीर धाया, डॉ. सीमा राणा, नीतू शर्मा, राजू, रमन, विकास, प्रदीप कुमार, सुदेश, आरती, आशीष एवं नरेश को चुना गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. परवेश लता शर्मा एक्स-ऑफिसियो सदस्य के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नॉन-टीचिंग स्टाफ से संजय को भी निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में एडवोकेट अरुण कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर सुरेश कुमार मलिक ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कॉलेज परिवार ने नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें