फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टीबी मुक्त घोषित 27 पंचायतों को आज मिलेगा सम्मान

Mon, 23 Mar 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की 27 टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2024 और 2025 में लगातार टीबी मुक्त रहने पर रजत पुरस्कार जबकि वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित 16 पंचायतों को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कुल 30 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए आवेदन भेजा था। पिछले माह राज्य स्तर की दो सदस्यीय टीम ने पंचायतों का सत्यापन कर रिकॉर्ड, मरीजों के उपचार, दवा वितरण व्यवस्था और जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की जिसके बाद 27 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संबंधित गांवों में टीबी के नए मामलों में कमी दर्ज की गई व संक्रमित मरीजों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया गया। संक्रमण रोकने के लिए परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग, नियमित फॉलोअप और आशा वर्करों की सक्रिय भूमिका रही। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
विज्ञापन

इन पंचायतों को मिलेगा सम्मान
भारीवास, कारी रूपा, सिरसली, भोपाली, किष्किंधा, मांढी पिराणु, खोरड़ा, डुडीवाला नंदकरण, निमड़, गोकल, आदमपुर, गुडाना, रामलवास, बालरोड, बीजणा, माई खुर्द, ढाणी तिलोड़ी, टिकान कलां, खेड़ी सनवाल, नौसवा, बास, भागेश्वरी, सौंफ, मोरवाला, जयश्री, मिर्च और खातीवास पंचायत।
-
दादरी जिले को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाने के लिए विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं। मरीज मिलने पर तुरंत उपचार शुरू कर नियमित निगरानी की जा रही है ताकि इलाज बीच में न रुके। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें