फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में सप्लायर किया गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीआईए चरखी दादरी को सफलता मिली है। टीम ने एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने इसके कथित सप्लायर महादेव लाल को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम महेंद्रगढ़ चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मदनलाल बंजारा अफीम की तस्करी करता है। वह एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर महेंद्रगढ़ की तरफ से दादरी आ रहा था।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घसौला मोड़ नहर पुलिया के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद महेंद्रगढ़ की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम मदनलाल बंजारा बताया। तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल पर बंधे बैग से एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें