फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुनीता दांगी ने हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन का पदभार संभाला

Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सुनीता दांगी के पदभार ग्रहण के दौरान मौजूद मंत्री श्रुति चौधरी व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सुनीता दांगी ने वीरवार को पंचकूला स्थित कार्यालय में हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की चेयरपर्सन के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित रहकर दांगी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनीता दांगी के नेतृत्व में हरियाणा महिला विकास निगम महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन

महिला कल्याण, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।
समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला महामंत्री रविन्द्र शिलगर, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. संजीव मड़िया, जिला कोषाध्यक्ष किदार नाथ सरोहा, मनोज जोगी आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें