फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुभाष चेयरमैन और सतबीर सरोहा प्रधान मनोनीत

Sun, 01 Dec 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में हुई पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अतिथि।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन का तीसरा त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन नगर में आयोजित किया गया। इसमें सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला सम्मेलन के दौरान पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भर्तियों में पारदर्शिता लाने, नई शिक्षा नीति लागू कर सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश के खिलाफ आंदोलन करने पर विचार किया गया।
इस दौरान नई कार्यकारिणी में सुभाष फौजी को चेयरमैन व सतबीर सरोहा को प्रधान मनोनीत किया गया। नवदीप फौजी को सचिव बनाया गया है। दिलबाग बजाड़ कोषाध्यक्ष, कुलदीप उपप्रधान मनोनीत हुए। इस अवसर पर राज्य प्रधान जयपाल गुड्डा, गंगाराम मोड, अजीत पांचाल, राजकुमार, बलराज पहलवान, जोगेंद्र, जगबीर तक्षक, बलवान, जितेंद्र, दीपक, देवेंद्र भागवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग
बाढड़ा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि/पीडब्ल्यूडी) मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की बैठक में हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग की गई। ढिगावा मंडी रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर के यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष सोनू अहलावत ने शिक्षा भत्ता बढ़ाने, बकाया एलटीसी का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए जल्द ही रणनीति तैयार करने का फैसला लिया।
जिला प्रधान जयप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से धर्मेंद्र हड़ोदा को जिला प्रेस सचिव मनोनीत किया गया। संगठन की ओर से बैठक में धर्मेंद्र हड़ोदा, विनय कुमार, बिंटू भी शामिल रहे। बैठक में राज्य प्रेस सचिव अली मोहम्मद कादमा, राज्य सलाहकार सज्जन सिंह, राज्य कार्यालय सचिव राजकुमार सेन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयभगवान जागड़ा, बाढड़ा शाखा के अध्यक्ष सुमित कादयान आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें