फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 112 डायल कर रोजाना 44 लोग मांग रहे पुलिस से मदद

Sat, 30 Nov 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी जिले में तैनात ईआरवी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस विभाग की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) नंबर 112 सेवा दादरी जिले के लोगों को खूब रास आ रही है। पिछले करीब साढ़े तीन साल में 56,823 लोगों ने 112 नंबर डायल किया। इसके मुताबिक रोजाना करीब 43 लोग 112 डायल कर ईआरवी की मदद मांग रहे हैं। हालांकि कुछ लोग झूठी सूचनाएं भी देते हैं तो उनके खिलाफ टीम कार्रवाई भी करती है। ईआरवी से मदद मांगने वालों की संख्या हर साल बढ़ रही है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों पर दादरी पुलिस विभाग ने जुलाई 2021 में ईआरवी सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2021 में मदद मांगने वालों की संख्या 4,500 से भी कम रही। इसके बाद वर्ष 2022 में मदद मांगने वालों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई। इसके बाद 2022 के मुकाबले वर्ष 2023 में और 2023 के मुकाबले 2024 में कॉल संख्या बढ़ी है।
कुल साढ़े तीन साल में करीब 57,000 लोग ईआरवी से मदद मांग चुके हैं। कुछ मामलों को छोड़कर ज्यादातर में ईआरवी टीम 10 से 30 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचीं। सड़क हादसे से लेकर अपहरण की सूचना पर ईआरवी ने तुरंत संज्ञान लिया।
विज्ञापन


एसपी अर्श वर्मा ने कहा है कि सेवा, सुरक्षा और सहयोग पुलिस का परम दायित्व है और आम आदमी के जान एवं माल की सुरक्षा करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत दादरी जिले में तैनात किए गए ईआरवी काॅल मिलने के महज कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद कर रही है।
सड़क दुर्घटना, झगड़ा, चोरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, बच्चों से संबंधित अपराध आदि में ईआरवी त्वरित संज्ञान लेती है। वर्ष 2024 में ईआरवी के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष में 21,000 से अधिक काॅल मिल चुकी हैं।
- जिले में तैनात हैं 10 ईआरवी
प्रदेश सरकार की डायल 112 योजना के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार दो ईआरवी तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में दादरी के सिटी पुलिस स्टेशन, सदर थाना, बौंदकलां थाना, झोझू कलां थाना और बाढड़ा थाने में भी दो-दो ईआरवी तैनात हैं। ऐसे में जिले में 10 ईआरवी टीमें लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं।



झूठी सूचना न दें लोग : एसपी अर्श वर्मा
एसपी अर्श वर्मा का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर काल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि डायल 112 के तहत तैनात ईआरवी काल प्राप्त होने के महज कुछ मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित लोगों को मदद पहुंचा रही है। एसपी ने कहा कि डायल 112 पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें।
विज्ञापन



किस वर्ष आईं कितनी कॉल
वर्ष - कॉल संख्या
2021 - 4168
2022- 13856
2023- 16799
2024- 21925

- वर्ष 2024 में प्राप्त मासिक कॉल का ब्योरा
महीना
-
प्राप्त कॉल संख्या
जनवरी - 1,090
फरवरी - 1,193
मार्च - 1,618
अप्रैल - 1,783
मई - 2,002
जून - 1,960
जुलाई - 2,982

अगस्त - 3,344
सितंबर - 1,891
अक्तूबर - 2,105
नवंबर- 1,957
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें