चरखी दादरी। महिला महाविद्यालय झोझूकलां में शनिवार को एनएसएस इकाई प्रथम व द्वितीय की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जयपाल सांगवान रहे।
जयपाल ने छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी सेवाओं, निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधक समिति ने छात्राओं के लिए फ्री कोचिंग सुविधा की घोषणा की। छात्राओं की कोचिंग का जो भी खर्च होगा, वह प्रबंधक समिति वहन करेगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू सांगवान व डॉ. शर्मिला ने सभी का धन्यवाद किया। संवाद