संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने शनिवार को गोशाला एवं कन्या गुरुकुल पंचगांवां को 15 क्विंटल बाजरा दान किया है। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा की अगुवाई में गोशाला प्रबंधक कमेटी को बाजरा दान किया गया। इस मौके पर आढ़ती कृष्ण धनासरी, नवीन चांदवास, मंजीत नांधा, सुमेर सिंह जांगड़ा, योगेश, अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद