फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिलिंडर के लिए जद्दोजहद...ओटीपी व सर्वर धीमा ने बढ़ाया इंतजार, उपभोक्ता बोले-फसल काटें या लाइन में लगें

Wed, 01 Apr 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर की एक गैस एजेंसी के बाहर कतार में खड़े उपभोक्ता। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। घरेलू एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के लिए अनिवार्य ओटीपी प्रणाली के कारण सर्वर की धीमी रफ्तार उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सर्वर डाउन रहने से गैस एजेंसी संचालकों को पर्ची काटने में देरी हो रही है जिससे कतार में खड़े उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों को ज्यादा समय तक कतार में खड़ा न रहना पड़े। घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। गैस एजेंसी के सामने लाइन में लगे उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले मोबाइल पर बुकिंग करनी पड़ती है और लगभग एक सप्ताह बाद ओटीपी नंबर मिलने पर सिलिंडर की पर्ची लेने एजेंसी आना पड़ता है लेकिन सर्वर की धीमी रफ्तार के कारण पर्ची कटवाने में लंबा समय लग रहा है।
फसल कटाई करें या सिलिंडर के लिए कतार में लगें


एक सप्ताह से गैस सिलिंडर खत्म हो चुका है। परिवार के अन्य सदस्य फसल कटाई के लिए खेत चले जाते हैं। खेतों में जाने से पहले परिजनों का खाना बनाने के लिए गैस नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। लाइन में खड़े लोग बता रहे हैं कि सर्वर की गति धीमी होने के कारण पर्ची कटने में काफी समय लग रहा है। - विजय कुमार, गांव मकड़ाना।
विज्ञापन

मौसम और अव्यवस्था की पड़ रही मार

किसानों के लिए यह समय काफी कीमती होता है क्योंकि इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। किसान पहले ही कभी बारिश तो कभी तेज आंधी चलने से परेशानी झेल रहे हैं। वहीं अब गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतार लगना उनके लिए भारी पड़ रही है। सुबह 8 बजे लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आया है। ऐसे में घर के जरूरी काम भी अटके हैं। - आनंद कुमार, गांव घसोला।

-
जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। कई बार सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता को ओटीपी नंबर मिलने में देरी हो सकती है। हमारा प्रयास है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर मिले। - सुनील राठी, सप्लाई इंचार्ज, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें